Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

हरीश रावत बने कांग्रेस का सीएम चेहरा, वहीँ गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष

-आकांक्षा थापा

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनावों के लिये नई टीम गठित कर ली है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस आला कमान ने नियुक्तियों की लम्बी चैड़ी फेहरिस्त जारी की। संगठन की कमान गणेश गोदियाल को सौंपते उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब की तर्ज पर उत्त्तराखण्ड कांग्रेस को भी चार कार्यकारी अध्यक्ष दिये गये हैं। प्रो.जीत राम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत और तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आर्येन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नियुक्तियों की एक लम्बी सूची जारी की गई है जिसमें कांग्रेस के अधिकांश नेताओं को कहीं न कहीं एडजेस्ट किया गया है।

पंजाब के बाद अब उत्तराखंड में भी प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किये हैं…. वरिष्ठ और अनुभवी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। जहाँ एक तरफ हरीश रावत कांग्रेस का कम चेहरा होंगे, वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर गणेश गोदियाल और उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर प्रीतम सिंह के नाम की घोषणा की। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और कार्यकारी अध्यक्ष, नेता विधायक दल, सह अध्यक्ष, संयोजक चुनाव कमेटी और कोषाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है। वहीँ, प्रो. जीत राम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत और तिलक राज बेहड़ को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। दूसरी ओर, चुनाव प्रचार समिति की बात करें तो, हरीश रावत को अध्यक्ष,  प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष, दिनेश अग्रवाल को संयोजन बनाया गया है। इनके अलावा नारायण राम आर्य, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश धामी, विक्रम सिंह, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, हेमेश खर्कवाल, हाजी तस्लीम अहमद, गोदावरी थपलियाल को सदस्य बनाया गया है।

साथ ही, देेवेंद्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण मेहरा, नव प्रभात, राजेंद्र भंडारी, मयूख मेहर, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, ममता राकेश और आयेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है। बात करें किशोर उपाध्याय की, तो उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हरीश रावत, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, करन मेहरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, आर्येन्द्र शर्मा, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव महर्षि को सदस्य बनाया गया है। सूर्यकांत धस्माना संयोजक, नवप्रभात अध्यक्ष और महेन्द्र पाल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि मनोज रावत, मातबर सिंह कंडारी, फुकरान अहमद, मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, प्रेमानंद महाजन, संजय पालीवाल, हाजी सरबरयार खान, सतपाल ब्रह्मचारी, जगतार सिंह बाजवा, लक्ष्मी राणा और नानक चन्द को सदस्य बनाया गया है।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने तकरीबन एक महीने तक माथापच्ची की। दोनों पदों को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रीतम खेमे में लंबी खींचतान चली। कांग्रेस हाईकमान को भी नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण साधने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। उत्तराखण्ड कांग्रेस की नई टीम में पूर्व सीएम हरीश रावत और मजबूत बनकर उभरे हैं। वह लगातार गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बनाये जाने की पैरवी कर रहे थे और साथ ही खुद की अगुवाई में चुनाव लड़ने का इशारा भी दे रहे थे। उन्हीं के मन मुताबिक अब गणेश गोदियाल अध्यक्ष हो गये हैं और उन्हें चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यानी एक तरह से कांग्रेस आला कमान ने 2022 के लिये हरीश रावत के चेहरे पर मुहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *