Wednesday, February 18, 2026
उत्तराखंडदेहरादूनराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

मसूरी नहीं जा सकेंगे कावड़ी, जानिए क्या रहेगा यात्रियों के लिए यातायात प्लान 

कावड़ यात्रा का आगाज हो चुका है। सावन के माह में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। यात्रा को देखते हुए देहरादून के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। कावड़ यात्रा के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश से कई कावड़ यात्री देहरादून से हरिद्वार आते हैं। इसके साथ ही कई कावड़ यात्री देहरादून से टपकेश्वर मंदिर और शिव भगवान के अन्य मंदिरों में जल चढ़ाने आते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस ने यात्रियों के लिए रुट प्लान जारी किया है।

इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से रिस्पना, शिमला बाई पास, बल्लूपुर चौक, मसूरी डाइवर्जन की तरफ से शहर की और से कावड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। वहीं मसूरी क्षेत्र में कावड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

  • पंजाब हरियाणा, हिमांचल प्रदेश और ऋषिकेश जाने वाले कावड़ियों को धर्मवाला, नयागांव, शिमला बाई पास रोड से नयागांव, आईएसबीटी, कारगी चौक, रिस्पना, जोगीवाला, भानियावाला से ऋषिकेश से हरिद्वार जाएगें।
  • हरिद्वार व ऋषिकेश से टपकेश्वर मंदिर जाने वाले कावड़ी भानियावाला, जोगीवाला, रिस्पना, कारगीचौक, आईएसबीटी बल्लूपुर से टपकेश्वर पहुँचेगे।
  • हरिद्वार और ऋषिकेश से सहारनपुर, हिमांचल, हरियाणा, पंजाब, शिमला बाई पास जाने वाले कावड़ी जोगीवाला, रिस्पनापुल, कारगीचौक, आईएसबीटी, आशारोड़ी से नयागांव और धर्मावाला से अपने गंतव्य के लिए निकलेंगे।
  • हरिद्वार व ऋषिकेश से शिव मंदिर कुठाल गेट जाने वाले कांवड़ी जोगीवाला से 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रासिंग साई मंदिर और कुठाल गेट से शिव मंदिर पहुचेगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *