Tuesday, April 30, 2024
पंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब में घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की बड़ी घोषणा

पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के लिए फिर एक बड़ी घोषणा की है। अब राज्य के लोगों को घर बैठे राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को घर-घर राशन पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में 75 साल पुराना सिस्टम बदलेंगे। सरकार के सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान अब तक कई घोषणाएं कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घोषणा का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक कदम करार दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कुल 25,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया। इस घोषणा के साथ, मान ने राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *