Saturday, April 27, 2024
कोविड 19खेल जगतखेल समाचार

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह कोविड-19 पाजिटिव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह कोविड.19 पाजिटिव पाए गए। इस बात की जानकारी हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। हरभजन सिंह ने कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हरभजन सिंह ने अपने पाजिटिव होने की खबर देने के साथ.साथ ये भी कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वो भी जल्द से जल्द अपना कोविड टेस्ट करा लें। हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हल्के लक्षणों के साथ मेरा कोविड टेस्ट पाजिटिव आया है। मैंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहा हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए थेए वे जल्द से जल्द अपना परीक्षण करवाएं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *