Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडभाजपाराजनीति

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने छेड़े मदन कौशिक के तार, हरिद्वार में दुखती रग दबा गये रावत, सुनिये क्या बोले त्रिवेन्द्र

हरिद्वार- सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व सीएम ने भाजपा का ऐसा तार छेड़ दिया जो शायद अभी तक अनछुआ था। हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को उस बात का एहसास करा गये कि वे प्रदेश अध्यक्ष हैं और भाजपा को चुनाव जिताने का जिम्मा उन्हीं के सर है। वीडियो में वे भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि मदन कौशिक को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं? अगर देखना चाहते हैं तो इसके लिए भाजपा को 60 से अधिक सीटों पर विजय दिलानी होगी। रावत के इस बयान के अलग-अलग राजनीतिक निहतार्थ निकाले जा रहे हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इस बार चुनाव में असफल रहती है या फिर उम्मीद से कम सीट जीतती है तो इसका ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सर फूटेगा।

सुनिये क्या बोले त्रिवेन्द्र

कहा जाएगा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक थे। ऐसा कहकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि क्या वह ऐसा चाहते हैं? उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा कि वह चार बार से एक ही शक्ल देखकर बोर तो नहीं हो गए। उनके इस सवाल के जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह तो मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें इसके लिए भाजपा को 60 से अधिक सीट पर जिताना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *