Home उत्तराखंड अल्मोड़ा जल्द देहरादून बन जाएगी स्मार्ट सिटी - मुख्यमंत्री रावत का भरोसा 

जल्द देहरादून बन जाएगी स्मार्ट सिटी – मुख्यमंत्री रावत का भरोसा 

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का आज खुद ग्राउंड पर उतर कर निरीक्षण किया । इस दौरान सीएम ने परेड ग्राउण्ड और  राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज राजपुर रोड  का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड ग्राउण्ड, देहरादून के पुनर्निर्माण स्मार्ट रोड एवं देहरादून में बनाये जा रहे 03 स्मार्ट स्कूलों के कार्य प्रगति की जानकरी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड काल को छोड़कर देहरादून स्मार्ट सिटी का कार्य तेजी से हुआ है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा है कि आगे भी स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से कार्य होंगे। जब स्मार्ट सिटी के लिए देहरादून का चयन हुआ था, तब देहरादून 100वें नम्बर पर था, कार्यों की प्रगति में तेजी से देहरादून 13वें नबंर पर आया।

देहरादून हमेशा से ही देश-विदेश से आने वालों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। स्मार्ट सिटी का कार्य पूर्ण होने से देहरादून की खूबसूरती एवं अन्य सुविधाएं भी बढ़ेगी। स्मार्ट स्कूल की उत्तराखण्ड में नई पहल शुरू हुई है। देहरादून में बनने वाले तीन स्मार्ट स्कूलों से बच्चों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इन स्कूलों में उच्च गुणवतायुक्त व्यवस्थाएं की गई है। ये तीनों स्कूल एक-दूसरे से इन्टरकनेक्ट भी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर में दिव्यांग छात्राओं की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि स्कूल में अभी एक दिव्यांग छात्रा है।

स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. / जिलाधिकारी देहरादून डाॅ. आशीष श्रीवास्तव ने कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि परेड ग्राउण्ड पुनर्निर्माण के तहत सड़क, ड्रेनेज, वर्षा जल संग्रहण टैंक, लैंडस्केपिंग एवं जलापूर्ति के कार्य किये जा रहे हैं। कान्वेन्ट रोड चैड़ीकरण हेतु स्थल विकास करने के बाद 95 मीटर सब बेस तैयार किया जा रहा है।  30 अक्टूबर 2021 तक परेड ग्राउण्ड का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी डाॅ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून के तीन स्कूलों स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा है। जिसमें जीजीआईसी राजपुर एवं खुड़बुड़ा में दो स्कूलों शामिल हैं। इन स्मार्ट स्कूलों का कार्य 31 अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा। इन स्मार्ट स्कूलों में निर्माण एवं आईटी से संबधित कार्य किये गये हैं। इनमें कम्प्यूटर लेब, प्रोजेक्टर, आई.आर. बोर्ड, ग्रीन बोर्ड, सी.सी.टीवी. कैमरे, अग्निशमन यंत्र एवं बायेमैट्रिक पंचिंग उपकरण की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खत्तों, वन भूमि पर रह रहे लोगों को धामी सरकार की बड़ी राहत, मालिकाना हक देगी सरकार

नदियों, वन भूमि और सरकारी जमीन पर हुये अतिक्रमण को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। और इस...

फिर सड़कों पर उतरेंगे बेरोजगार संघ के युवा, कल गांधी पार्क में जुटेगी बेरोजगारों की भीड़

उत्तराखंड में हुये भर्ती घोटाले के बाद सीबीआई जांच की मांग को लेकर एकता विहार में चल रहे बेरोजगारों के आंदोलन को 100 दिन...

लव जिहाद से शुरू हुआ था मामला और पहुंच गया सामुहिक पलायन की दहलीज पर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला गरमाता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर एक वर्ग विशेष के लोगों को घरों...

केदारनाथ में फिर दरका हिमालय, मंदिर के पीछे आया एवलांच

केदारनाथ धाम में एक बार हिमस्खलन की तस्वीरें सामने आई हैं। आज दोपहर बाद अचानक केदारनाथ धाम के उपरी हिस्से से लगे बर्फीले पहाड़ों...

उत्तराखंड में बनेंगे दो नये शहर, एक कुमाउं तो एक बनेगा गढ़वाल में

उत्तराखंड के नक्शे में बहुत जल्द आपको दो नये शहर दिखाई देने वाले हैं, में सरकार दो नये शहर बसाने जा रही है, इसके...

स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैयब की पुण्यतिथि आज, देहरादून में आयोजित किया गया कार्यक्रम

स्वतंत्रता सेनानी और महान देशभक्त अब्बास तैयब जी की 87वीं पुण्यतिथि पर देहरादून स्थित तस्मिया एकेडेमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों...

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान हमलावर ने मारी गोली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना...

मैक्स हॉस्पिटल के तत्वावधान में वृक्षारोपण का आयोजन, मेयर सुनील उनियाल गामा हुये शामिल

मैक्स सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल देहरादून ने अस्पताल के पास मसूरी डायवर्सन ओल्ड राजपुर रोड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राकृतिक...

पटवारी भर्ती को लेकर नया विवाद, आरटीआई के तहत नहीं मिली आयोग से ये सूचना

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी भर्ती को लेकर एक और विवाद सामने आया है। हल्द्वानी निवासी रमेश चंद्र पांडे द्वारा पटवारी...

फोर्टिफाइड चावल का विरोध शुरू, कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को घेरा

खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत देश के गरीबों को दिये जाने वाला चावल सवालों के घेरे में आ गया है। सरकार ने करोड़ों गरीब...