Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडउत्तराखण्ड विधानसभा चुनावकांग्रेसभाजपाराजनीतिराज्यहरिद्वार

देवभूमि का चुनावी रण, भाजपा-कांग्रेस ने उतारे अपने स्टार प्रचारक

देहरादून विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद राजनीतिक दल अब प्रदेशभर में चुनाव के लिए सक्रीय हो गये हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक आज से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकासनगर, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही दोनों मुख्यमंत्री डोर टु डोर कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं तीन फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे और डोर टु डोर अभियान चलाएंगे। इधर कांग्रेस भी चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतरने का फैसला लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो फरवरी को देहरादून आएंगी। बता दें कि इसी दिन कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगी। जबकि पांच फरवरी को राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे और विधान सभा क्षेत्रों को वर्चुअल संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *