Monday, April 29, 2024
उत्तर प्रदेशभाजपाराजनीति

लखीमपुर में नहीं उतर पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर

लखीमपुर- डोर टू डोर प्रचार अभियान के लिए बीते दिन लखीमपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया। दरअसल धुंध और कोहरे ने उनके हेलीकॉप्टर को लैंड नहीं होने दिया। खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ गया। इससे कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई है। दरअसल बुधवार को लखीमपुर में जनसभा व डोर टू डोर प्रचार अभियान के लिए रक्षामंत्री को पहुंचना था।

भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रह गये। रक्षा मंत्री को सुबह 11.00 बजे लखीमपुर पहुंचना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर कोहरे और धुंध के कारण पुलिस लाइन में उतर ही नहीं पाया। कई चक्कर लगाने के बावजूद हेलीकॉप्टर को स्मोक सिग्नल नहीं मिला। जिसके कारण उसकी लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद रक्षा मंत्री का हेलीकॉप्टर पीलीभीत के लिए रवाना हुआ लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वहां भी लैंडिंग नहीं हो पाई। यहां भी कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रह गये। आपको बता दें कि लखीमपुर में ही पिछले दिनों किसानों की हत्या का मामला सामने आया था। जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र का हाथ बताया गया। इस मसले के बाद केन्द्र सरकार चौतरफा घिर गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *