Sunday, April 12, 2026
उत्तराखंडदेहरादून

कोरोनाकाल के बीच रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी, जानिए प्रशासन की टीम ने कहाँ मारा छापा

-आकांक्षा थापा

देश में कोरोना का कहर पनप रहा है, और इसी बीच रेमडेसिविर दवा की किल्लत हो रही है। इसी का फायदा उठाते हुए अब लोग इसकी कालाबाजारी करने लगे है.. बता दें की रेमडेसिविर की कालाबाजारी की शिकायत भी निरंतर मिल रही है। विशेषकर देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित रिंकू मेडिकोज के बारे में कालाबाजारी की बात सामने आ रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को यहां छापेमारी की।

इस दौरान, जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और दूसरी टीम एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल के नेतृत्व में बनाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मेडिकल स्टोर, जबकि एसडीएम की टीम ने मेडिकोज संचालक के रेसकोर्स स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि, स्टोर व घर से रेमडेसिविर दवा बरामद नहीं की जा सकी। सिटी मजिस्ट्रेट चौहान ने बताया कि दवा कहीं अन्यत्र भी छिपाई जा सकती है। ऐसे में गोपनीय आधार पर उसका भी पता किया जा रहा है। यही नहीं, छापेमारी में सीओ सिटी, सीओ नेहरू कॉलोनी समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी शामिल रहे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *