पूर्व विधायकों के संगठन को लेकर कुछ समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं। वहीं इस संगठन का कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वागत किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का कहना है कि पूर्व विधायकों को होने वाली समस्याओं को लेकर एक बैठक की गई थी। उनके द्वारा प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की गयी है। इस लिए ही यह संगठन बनाया जा रहा है। यह संगठन गैर राजनीतिक होगा। इनका लाभ सरकार और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रदेश को जरूर मिलेगा, क्योंकि उनके पास काफी लंबा अनुभव है उनके सुझाव से कोई भी विकास की योजनाएं बनती है तो इसका फायदा प्रदेश को जरूर मिलेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस संगठन का समर्थन किया है हरीश रावत का कहना है कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि कोई इस तरह का संगठन बन रहा है, क्योंकि विधायक विकास का आधार होते हैं सभी दल के अगर पूर्व विधायक एक सोच बनाते हैं तो इसका फायदा जनता को जरूर मिलेगा।