Saturday, April 20, 2024
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

कांग्रेस की मैराथन रैली में मची भगदड़, कई छात्राएं हुईं घायल

बरेली – कांग्रेस की “मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं“ के नारे के साथ बरेली में आयोजित मैराथन दौड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई छात्राएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि किसी छात्रा को ज्यादा चोटें नहीं आईं। आपको बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस की ओर से बरेली में महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। इस मैराथन में हजारों की संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। काफी ज़्यादा भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की हुई। जिसके कारण लड़कियां गिर गईं। बता दें की किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आईं हैं। ये रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने “मैं लड़की हू लड़ सकती हू“ नारे के साथ आयोजित की थी। भगदड़ की वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गाँधी महिलाओ को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहीं हैं। उन्होंने इस चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का दवा किया है। साथ ही छात्राओं को स्कूटी, मोबाइल देने समेत कई वादे किए हैं। प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर महिलाओं तक सीधी पकड़ बनाने में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *