मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 2013 की आपदा की वर्चुअल ‘‘श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा’’ में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय उत्तराखंड त्रासदी पीड़ित मंच द्वारा वर्ष 2013 की आपदा में हुतात्माओं को नमन करने के लिए वर्चुअल आयोजित ‘‘श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा’’ में प्रतिभाग किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, जो कि स्वयं इस आपदा के भुक्तभोगी रहे, इस मंच के संयोजक हैं। मंच द्वारा प्रतिवर्ष केदारनाथ आपदा में हुतात्माओं के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का अयोजन किया जाता है।

