Friday, April 26, 2024
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों को बांटा कार्यभार, सीएम तीरथ ने खुद संभाले ये विभाग

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद की शपथ और कैबिनेट की शपथ के बाद सभी को इंतजार था कि विभागों का बंटवारा किस तरह से सीएम तीरथ सिंह रावत करेंगे…मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभागों का आवंटन किया जिसमें खास बात ये रही की पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में शामिल रहे सभी सातों मंत्रियों को वही विभाग दिए गए हैं, जो वो पिछले चार सालों से संभाल रहे थे…कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य को एक-एक अतिरिक्त विभाग का कार्यभार दिया गया है…जबकि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धनसिंह रावत को एक अतिरिक्त विभाग का जिम्मा दिया गया, जबकि एक विभाग वापस लिया गया…मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं… 

मुख्यमंत्री तीरथ ने अपने पास कम विभाग रखे हैं…जिनमें वित्त, गृह, लोक निर्माण, चिकित्सा, ऊर्जा व आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं…

तीरथ कैबिनेट में ये है कैबिनेट मंत्रियों को दिए गए विभाग :

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विभाग- गोपन, कार्मिक, सतर्कता, सुराज व भ्रष्टाचार उन्मूलन, गृह, कारागार, अर्द्ध सैनिक कल्याण, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन)। 

कैबिनेट मंत्री – विभाग- 

सतपाल महाराज- विभाग- सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, पर्यटन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, संस्कृति एवं धर्मस्व।

बंशीधर भगत- विभाग- विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

डा. हरक सिंह रावत- विभाग- वन, पर्यावरण सरंक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा।

बिशन सिंह चुफाल- विभाग-  पेयजल, वर्षा जल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना।यशपाल आर्य: परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं निर्वाचन। 

अरविंद पांडेय- विभाग- विद्यालयी शिक्षा बेसिक एवं माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा। 

सुबोध उनियाल- विभाग-  कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी। 

गणेश जोशी- विभाग-  सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग एवं खादी व ग्रामोद्योग।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

डा. धन सिंह रावत- विभाग-  सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा।

रेखा आर्य- विभाग-  महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन।

स्वामी यतीश्वरानंद- विभाग- भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *