Home उत्तराखंड धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है...

धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार शाम 5:30 बजे  सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जानी है। माना जा रहा है कि इसमें कर्मचारियों से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही मांगों पर विचार किया जा सकता है। विधानसभा चुनावों से पहले सरकार कुछ बड़े निर्णय भी ले सकती है।

जानिए किन-किन प्रस्तावों पर आज कैबिनेट में चर्चा हो सकती है-

  • कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ 3 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिल सकता है। दीपावली का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा भी दे सकती है और जनता से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकती है।
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ोत्तरी पर सरकार लगा सकती है मुहर।
  • गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने संबंधी बैठक में लिया जा सकता है फैसला।
  • निकाय कर्मचारियों को भी सौगात मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी दिव्यांग और अन्य वर्गों की मांगों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है।
  • पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे के फैसले को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
  • आयुष्मान योजना में संशोधन और नर्सिंग भर्ती के नियमों में बदलाव संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जा सकता है।

आज होने वाली कैबिनेट पर भी सबकी नजरें हैं खासकर कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत संगठन और जनता धामी सरकार से उम्मीद लगाए बैठी है। पिछली बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु उनका मानदेय 1500 रुपए से बढ़ाकर 3500 रुपए कर दिया था। लिहाजा इस कैबिनेट पर भी लोग कुछ ऐसी उम्मीद लगाये बैठे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खत्तों, वन भूमि पर रह रहे लोगों को धामी सरकार की बड़ी राहत, मालिकाना हक देगी सरकार

नदियों, वन भूमि और सरकारी जमीन पर हुये अतिक्रमण को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। और इस...

फिर सड़कों पर उतरेंगे बेरोजगार संघ के युवा, कल गांधी पार्क में जुटेगी बेरोजगारों की भीड़

उत्तराखंड में हुये भर्ती घोटाले के बाद सीबीआई जांच की मांग को लेकर एकता विहार में चल रहे बेरोजगारों के आंदोलन को 100 दिन...

लव जिहाद से शुरू हुआ था मामला और पहुंच गया सामुहिक पलायन की दहलीज पर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला गरमाता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर एक वर्ग विशेष के लोगों को घरों...

केदारनाथ में फिर दरका हिमालय, मंदिर के पीछे आया एवलांच

केदारनाथ धाम में एक बार हिमस्खलन की तस्वीरें सामने आई हैं। आज दोपहर बाद अचानक केदारनाथ धाम के उपरी हिस्से से लगे बर्फीले पहाड़ों...

उत्तराखंड में बनेंगे दो नये शहर, एक कुमाउं तो एक बनेगा गढ़वाल में

उत्तराखंड के नक्शे में बहुत जल्द आपको दो नये शहर दिखाई देने वाले हैं, में सरकार दो नये शहर बसाने जा रही है, इसके...

स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैयब की पुण्यतिथि आज, देहरादून में आयोजित किया गया कार्यक्रम

स्वतंत्रता सेनानी और महान देशभक्त अब्बास तैयब जी की 87वीं पुण्यतिथि पर देहरादून स्थित तस्मिया एकेडेमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों...

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान हमलावर ने मारी गोली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना...

मैक्स हॉस्पिटल के तत्वावधान में वृक्षारोपण का आयोजन, मेयर सुनील उनियाल गामा हुये शामिल

मैक्स सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल देहरादून ने अस्पताल के पास मसूरी डायवर्सन ओल्ड राजपुर रोड में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्राकृतिक...

पटवारी भर्ती को लेकर नया विवाद, आरटीआई के तहत नहीं मिली आयोग से ये सूचना

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी भर्ती को लेकर एक और विवाद सामने आया है। हल्द्वानी निवासी रमेश चंद्र पांडे द्वारा पटवारी...

फोर्टिफाइड चावल का विरोध शुरू, कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को घेरा

खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत देश के गरीबों को दिये जाने वाला चावल सवालों के घेरे में आ गया है। सरकार ने करोड़ों गरीब...