Tuesday, February 11, 2025
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री तीरथ हुए 57 वर्ष के, बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन

-आकांक्षा थापा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 9 अप्रैल 2021 को 57 वर्ष के हो गए हैं। सीएम तीरथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के ज़रिये उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ दीं। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
बता दें की मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन ख़ास तरीके से मनाया , उन्होंने बाल वनिता आश्रम में बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान बच्चों ने सीएम को जन्मदिन पर फूल देकर बधाई दी। वहीँ सीएम तीरथ ने भी इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान और फल वितरण भी किया। यही नहीं, उनके जन्मदिन पर श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में यज्ञ का आयोजन भी किया गया।

बाल वनिता आश्रम से मुख्यमंत्री के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएँ

 

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी बधाई

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी जन्मदिन की बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *