Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडचमोली

चमोली दौरे पर सीएम पुष्कर धामी, आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा 

उत्तराखंड में कुदरती आपदा में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं में मरने वालों की संख्या 64 पार पहुंच गई है। बारिश के कहर ने सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। कुमाऊं मंडल के पांच पर्वतीय जिलों में कुल 120 सड़कें बंद हैं। बिगड़ते हालातों के बीच सीएम पुष्कर धामी के ताबड़तोड़ दौरे भी जारी हैं। कुमाउं मंडल के आपदाग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करने के बाद आज सूबे के मुखिया पुष्कर धामी गढ़वाल के दौरे पर हैं। सीएम ने इस दौरान चमोली जिले का हवाई सर्वेक्षण किया और आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के डुंग्री गांव पहुंच कर आपदा में लापता लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। डुंग्री गांव में 2 लोग भूस्खलन की चपेट में आने से लापता चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों को राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *