मुख्यमंत्री धामी की वंदना कटारिया से मुलाकात, 25 लाख का चेक और तीलू रौतेली पुरुस्कार से किया सम्मानित
-आकांक्षा थापा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वंदना कटारिया के घर पहुँच कर उन्हें ढेर साडी बधाइयां दी.. साथ ही हैटट्रिक गर्ल को 25 लाक के चेक से भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आज ही उत्तराखंड वापस आए, वे दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर थे… दिल्ली से लौटते ही सीधा उन्होंने हरिद्वार का रुख किया।
उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने केवल प्रदेश को ही नहीं बल्कि पपूरे देश को गर्वान्वित किया है… टोक्यो ओलम्पिक 2020 में महिला हॉकी टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे भारत का दिल जीत लिया। हालाँकि, टीम मैडल नहीं जीत पाई लेकिन भारतवासियों के दिल जीतने में सक्षम रही… वहीँ हरिद्वार की वंदना कटारिया ने तीन गोल मारके हैटट्रिक बना दी.. महिला हॉकी टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने इतिहास रच दिया है… यही वजह है की देश के कोने कोने से उन्हें लोगो का प्यार मिल रहा है।
आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वंदना कटारिया के आवास (रोशनाबाद,हरिद्वार) पहुंचे और उनसे मुलाकात की… उन्होंने हॉकी स्टार को बधाईओं के साथ 25 लाख का चेक और तीलू रौतेली पुरुस्कार देकर सम्मनित भी किया।
आपको बता दें के की इससे पहले वंदना को राज्य सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तीकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।