मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्रों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन छात्राओं को सालाना शुल्क वापस किया गया। भविष्य में भी संस्थान इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लेगा। सीएम धामी ने कंप्यूटर साइंस और इंजीनिअरिंग कर रही तृतीय वर्ष की छात्रा गरिमा शर्मा को 1 लाख 70 हजार 950 का चेक प्रदान किया। वहीं इकलक्ट्रॉनिक इंजीनिअरिंग कर रही दोनों छात्र अलविना खानम को 56 हजार 100 और शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 की चेक के रूप में धनराशि प्राप्त हुई।
आपको बता दें कि सीएम धामी ने महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीनों छात्रों को एक वर्ष यानि 1 मार्च 2021 से 31 मार्च 2022 तक का शुल्क वापस कर दिया गया हैं….. इसके साथ ही सीएम धामी ने कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इसके लिए भी मदद की बात कही है…
उन्होंने कहा हैं कि इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह प्रदेश सरकार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने कुमाऊं मंडल में आई आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक दिन के वेतन में से 01 लाख 52 हजार 601 रुपए का चेक प्रदान किया।