Friday, April 26, 2024
देहरादूनराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चिन्यालीसौड़ दौरा, जनता से किया जनसंपर्क

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ दौरे पर थे। राज्य में चुनाव चरम पर है, ऐसे में सभी नेता जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों की बातें जनता के सामने रख रहें हैं। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री धामी भी जनता के बीच पहुंचे और जनसंपर्क किया। जहां सीएम धामी ने चिन्यालीसौड़, में माताओं, बहनों, युवा साथियों और बुजुर्गों को इन्डोर सभा में संबोधित किया। इसके साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में भी जनता को बताया। उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट पर चिन्यालीसौड़ शहर की समस्याएं मुख्य चुनावी मुद्दा है। चिन्यालीसौड़ का बीते पांच वर्षों में काफी विस्तार हुआ, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हैं। वहीं सीएम धामी को क्षेत्रीय लोगों से अपार समर्थन और स्नेह मिला। जिसके बाद सीएम धामी आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय का भी दावा किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *