Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

छठ पूजा 2021 :10 नवंबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित …

उत्तराखंड सरकार ने छठ महापर्व पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किये हैं। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के आदेश के बाद इस अवकाश को लेकर सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया।हालाँकि, कोषागारों और उपकोषागारों पर यह आदेश लागू नहीं है।
छठ का महापर्व पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लेकिन हाल के वर्षो में इन प्रदेशों के लोगों की अन्य जगहों पर अच्छी खासी तादाद को देखते हुए यह त्योहार बाकि राज्यों में भी मनाया जाने लगा है… इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
बता दें सोमवार को नाहाय-खाय के साथ छठ पूजा प्रारंभ हुई थी। आज मंगलवार को खरना यानि छोटी छठ है … इस दिन व्रती महिलाएं नमक का पूरी तरह से त्याग कर देती है। उन्हें पूरे दिन व्रत रखना होता है, इस बीच वे पानी भी ग्रहण नहीं कर सकती हैं। इस दिन व्रती महिलाएं खीर और रोटी ग्रहण करती हैं, जिसके बाद उन्हें 36 घंटे का उपवास रखना होता है। उपवास तोड़ने के लिए भी उन्हें खुद गुड़ की खीर बनानी होती है, जिसके पकाने के लिए उन्हें सिर्फ लड़की, कोयला और चूल्हे का इस्तेमाल करना होता है ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *