Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2021: यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम यात्रा फिर से शुरू, बद्रीनाथ धाम यात्रा पर फिलहाल रोक

उत्तराखंड में लगातार बारिश और मौसम खराब होने के कारण चारधाम यात्रा रविवार को रोक दी गयी थी। आज मंगलवार को चारधाम यात्रा फिर से खोल दी गयी है…. अब श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम की यात्रा कर सकेंगे। हालाँकि अभी भी बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रोक लगी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुसार मौसम ठीक होने की दशा में बुधवार से बदरी-केदार की यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

48 घंटे की बारिश के बाद मंगलवार को गढ़वाल मंडल को कुछ राहत मिली, जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर दिक्कतें बनी रहीं। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को चारों धामों की यात्रा पर रोक लगा दी थी। सुबह यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू कर दी गई। पूरे दिन में यहा रिकार्ड 2381 यात्री दर्शनों के लिए पहुंचे। प्रशासन ने दोपहर गंगोत्री धाम की यात्रा की अनुमति भी दे दी थी, लेकिन राजमार्ग बाधित होने की वजह से धाम तक कोई यात्री नहीं पहुंच पाया। यहां उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में भारी बारिश के कारण गंगोत्री राजमार्ग आठ से ज्यादा स्थानों पर अवरुद्ध हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *