Tuesday, April 30, 2024
अंतरराष्ट्रीय

इतिहास रचने से चंद मिनट दूर चंद्रयान 3, लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू

भारत कुछ देर बाद दुनिया में इतिहास रचने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। जो आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच देगा। मिशन की सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा ऐसा देश होगा जो चांद तक पहुंचेगा। जबकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनियां इकलौता और पहला देश बन जाएगा।
आज शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर दुनिया उस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ये पहला मौका होगा जब चंद्रमा के साउथ पोल पर कोई देश पहुंचेगा। इस ऐतहासिक पल के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इस वक्त भारत के लोग पूजा-पाठ में जुटे हुये हैं और यही प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत का चंद्रयान अपने मुकाम तक सकुशल पहुंच जाए।
विक्रम लैंडर का टचडाउन होते ही भारत इतिहास रच देगा, लेकिन मिशन पूरा करने के लिए रोवर को लगातार 14 दिन काम करना होगा। विक्रम लैंडर से जो प्रज्ञान रोवर अलग होगा वो सबसे पहले चांद पर भारत का निशान छोड़ेगा। चंद्रयान-3 चांद पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ बनायेगा। जबकि रोवर में भारत का झंडा और इसरो का निशान बना होगा। 14 दिन तक ये चांद की सतह पर जहां जहां पर मूवमेंट करेगा वहां भारत की पहुंच का निशान छोड़ता चला जाएगा। और इस दौरान चंद्रमा के साउथ पोल में आखिर है क्या, क्या वहां कोई ऐसी धातु है जिससे आज तक पृथ्वीवासी अंजान हैं, क्या ऐसी कोई धातु मिल सकती है जिसका उपयोग पृथ्वी वासी कर सकते हैं, इस तमाम सवालों से पर्दा हटने वाला है।
तो दिल थाम कर बैठिये और भारत को स्पेस साइंस की दुनिया में इतिहास रचते देखिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *