Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंडचमोली

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की गोपेशवर को सौगात, 5करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 11 दिसम्बर से तीन दिवसीय चमोली दौरे पर थे। आज 13 दिसम्बर को गोपेशवर में सतपाल महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। गोपेश्वर में सतपाल महाराज ने 5करोड़ 65लाख 43 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसके बाद सतपाल महाराज ने कलेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कार्यो को शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जाय, सरकार की योजनाओं का लाभ गांव गांव तक पहुचे इस बात पर गम्भीरता से काम किए जाए। जनप्रतिनिधियों ओर जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाय ओर उन पर अमल किया जाय। साथ ही शीतकाल धार्मिक स्थालों को प्रचार प्रसार के माध्यम से विकसित किये जाने की बात भी कही। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सतपाल महाराज श्रीनगर के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *