Thursday, April 18, 2024
दिल्ली

दिल्ली में लूटपाट के लिए बुजुर्ग की निर्मम हत्या, घर का पुराना नौकर निकला हत्यारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी में आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में दिल्ली की पॉश कॉलोनी फ्रीडम फाइटर में लूटपाट के लिए सीनीयर सिटीजन की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया है कि दक्षिण जिले के सैनिक फार्म इलाके की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में 75 साल सीनियर सिटीजन का शव उनके घर पर बरामद हुआ। बुजुर्ग की पहचान सतीश कुमार भारद्धाज के तौर पर हुई है। जोकि एमसीडी से रिटायर इंजीनियर हैं। वो इस इलाके की एक कोठी में रहते थे। पुलिस को सुबह 9ः30 बजे सूचना मिली कि फ्रीडम फाइटर कॉलोनी की ए1 ब्लॉक में हत्या हुई है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि भारद्धाज अपने बेडरूम में मृत अवस्था में पडे़ हुए थे। घर का सारा सामान इघर-उघर बिखरा हुआ था। लूट के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
दिल्ली के नेब सराय में लूटपाट के लिए सीनियर सिटीजन हत्या मामले को पुलिस ने कुछ ही धंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक सतीश भारद्धाज के पुराने नौकर व उसके साथी को पकडा़ है। पुराने नौकर ने अपने साथी के साथ लूटपाट के लिए बुजुर्ग की हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटपाट का कुछ सामान बरामद कर लिया है, बाकी सामान के लिए दिल्ली पुलिस दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी वारदात के बाद घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *