Bharat Ratan: चौधरी चरण सिंह सहित चार विभूतियों को भारत रत्न मिला, राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने आज 30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। कार्यक्रम में चारों विभूतियों के परिजनों ने यह सम्मान हासिल किया, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वानीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया। लाल किष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने की वजह से वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कल यानी 31 मार्च को राष्ट्रपति मुर्म आडवाणी के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी, राष्ट्रपति मुर्म के साथ पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बता दें कि कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।
चौधरी चरण सिंह- चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें पीएम थे। उन्होंने 1923 में विज्ञान से स्नातक की एवं 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। साल 1929 में मेरठ वापस आने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
पी.वी. नरसिम्ह राव- नरसिंह राव आठ बार चुनाव जीते। उन्हें राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। कांग्रेस पार्टी में 50 साल बीताने के बाद वह देश के पीएम बने।
कर्पुरी ठाकुर- कर्पूरी दो बार बिहार के सीएम और एक बार डिप्टी सीएम रहे। वे पिछड़े वर्गों के हितो की वकालत करने के लिए जाने जाते थे।
एमएस स्वामीनाथ– कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथ ने अपनी पढ़ाई कृषि विज्ञान में हासिल की, इन्हें हरित क्रांति का जनक कहा जाता है। पिछले साल 28 सितंबर को चेन्नई में उनका निधन हो गया था। स्वामीनाथन को उनके काम के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें पद्मश्री (1967), पद्मभूषण (1972), पद्मविभूषण (1989), मैग्सेसे पुरस्कार (1971) और विश्व खाद्य पुरस्कार (1987) महत्वपूर्ण हैं।
लाल किष्ण आडवाणी- लाल किष्ण आडवाणी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में गृह मंत्री भी रहे चुके है। उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मना पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।