Thursday, April 18, 2024
कोविड 19दिल्लीराज्यराष्ट्रीय

राजधानी दिल्ली में थमी कोरोना की रफ्तार, भारत-बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन को भी ट्रायल के लिए मिली मंजूरी

  • दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज   
  • देशभर में 2 लाख 35 हजार 532 नए मामले आये सामने     
  • भारत-बायोटेक की नेजल वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी मिली

 

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटो में कोरोंना के 4044 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर अब 8,19,332 हो गई है। एक दिन पहले की बात करें तो कोरोना के कुल 4,291 नए मरीज सामने आये थे। जिसके बाद संक्रमण दर अब 8.60% हो चुका है। वहीं 25 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी हैं।

कोरोना से जंग में आज एक अहम् बड़ा फैसला भी लिया गया हैं। सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को ट्रायल की मंजूरी दे दी है। बता दें कि नेजल वैक्सीन के ट्रायल अब देशभर में शुरू हो जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार अगर नेजल वैक्सीन असरदार निकली तो इससे ही बूस्टर डोज की तरह इस्तेमाल किया जायेगा।

देश में कोरोना के मामलो में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 35 हजार 532 नए मामले सामने आये हैं। वहीं 871 लोगों ने कोरोना की वजह से अपना दम तोड़ दिया हैं। देश में अभी कोरोना से संक्रमित लोगों  की संख्या बढ़कर 20 लाख 4 हजार 333 हो गई हैं। पॉजिटिविटी रेट अब 13.39 हो चुका है। दूसरी ओर कोरोना से कुल 3 लाख 35 हजार 939 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। देखा जाए तो कोरोना से मरने वाले लोगों की सांख्या में काफी उछाल है।

  • सक्रिय मामले: 20,04,333
  • पॉजिटिविटी रेट: 13.39% 
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,65,04,87,260

देश के साथ-साथ अब विदेशों में भी यही हाल देखा जा रहा हैं। अमेरिका में कोरोना से कुल 2 हजार 267 लोगों की मौत हुई और डेल्टा वेरिएंट के पीक में होने के बाद कोरोना से 2 हजार 100 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका में भी ओमीक्रॉन ने ज्यादा तबाही मचा रखी हैं। बता दें कि ओमीक्रॉन वेरिएंट अमेरिका में सबसे ज्यादा पाया जा रहा हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *