Friday, April 26, 2024
देहरादूनभाजपाराजनीतिराज्य

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 755 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन की प्रक्रिया समपन्न हो गई है। राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 755 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिला किया है। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कुल 307 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिला किया हैं। सबसे अधिक नामांकन देहरादून में 144 और सबसे कम 15 नामांकन चंपावत जिले में हुए है। पिछली बार यानी की 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो प्रदेश में कुल 723 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे यानि की इस बार नामांकन में 32 उम्मीदवारों की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि राज्य में नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जाएगी। जबकि उम्मीदवार 31 जनवरी तक अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही राज्य में मतदान 14 फरवरी को कराया जाएगा। वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 10 मार्च को कराई जाएगी

 

 

   जिलेवार नामांकन के आंकड़ें

जनपद                 नामांकन

1-देहरादून                  144

2- हरिद्वार                  129

3- पौड़ी                    57

4- उत्तरकाशी               27

5-  टिहरी                  43

6- चमोली                 34

7- रुदप्रयाग               27

8- नैनीताल               74

9-ऊधमसिंहनगर         106

10- चंपावत              15

11- पिथौरागढ़            24

12-अल्मोड़ा              55

13-बागेश्वर               20

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *