Friday, April 26, 2024
राष्ट्रीय

‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो का हुआ एक्सीडेंट, सडक दुर्घटना में सिर पर आई गंभीर चोट

“बचपन का प्यार” गाने से देशभर में मशहूर हुए सहदेव दिर्दो मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए है। हादसे में सहदेव के सिर में गंभीर चोंट आई है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सहदेव के साथ यह हादसा छत्तीसगढ़ के सुखमा जिले में हुआ। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद सहदेव को सुकमा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद अब उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे, इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें सिर पर चार टांके भी दिए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट में सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दे की सुकमा के रहने वाले सहदेव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका अपनी क्लास में ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और इसी वजह से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सहदेव के वीडियो पर रील बनाई थी। इतना ही नहीं सहदेव के इस वीडियो को सिंगर-रैपर बादशाह ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था, जिस वजह से उन्हें बादशाह संग काम करने का मौका मिला। सहदेव का वीडियो देखने के बाद बादशाह ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में मुलाकात की। बादशाह ने ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर सहदेव के साथ गाना भी तैयार किया, जिसमें सहदेव नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *