Friday, April 19, 2024
कोविड 19फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

बॉलिवुड में कोरोना की दस्तक, अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव

देशभर में कोरोना संक्रमण की लहर फिर से तेजी से फैला रही है। वहीं कोरोना का कहर बॉलीवुड जगत में भी पहुंच चुका है। हाल ही में बॉलिवुड जगत से करीना कपूर खान अपनी सहेली अमृता अरोरा के साथ कोरोना पॉजिटिव पाई गयी थी। वहीं बॉलिवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना पॉजिटिव पायें गए हैं। दोनों भाई-बहन ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही दोनों ने अपने संपर्क में आये सभी लोगो से कोरोना जांच की अपील की है। बॉलीवुड जगत में अब एक और कपूर परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा भी शामिल थी। वहीं दूसरी तरफ करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर के घर में भी क्रिसमस के जश्न का आयोजन किया गया था। करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ मलाइका भी शामिल थी। पार्टी में करीना कपूर भी पूरे परिवार के साथ पहुंची थी।

लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि करीना कपूर और अमृता अरोरा कुछ समय पहले ही कोरोना की चपेट में आयी थी। दोनों कुछ समय पहले ही कोरोना से लड़कर ठीक हुई थी, ऐसे में फिर से बॉलीवुड स्टार्स की पार्टियाँ शुरू हो गयी । चारों ओर अब यही अटकले लग रहे है कि अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पार्टी के दौरान ही हुए हैं। दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने कोरोना की जाँच करवा दी है। फिलहाल मलाइका कोरोना की चपेट से बाहर है, लेकिन बॉलिवुड की पार्टियों के चलते इंडस्ट्री में भी एक डर बैठ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *