Friday, April 19, 2024
खेल समाचार

अवनि लेखरा ने रचा कीर्तिमान, दो पैरालंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं

-आकांक्षा थापा

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में अवनि लेखरा का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है… भारत की गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांन्ज मेडल पर निशाना साधा। अवनि ने 445.9 का स्कोर करते हुए पदक पर कब्जा करने में सफल रहीं। टोक्यो पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह भारत की पहली महिला एथलीट हैं जिन्होंने एक पैरालंपिक में दो मेडल जीते है। उनसे पहले  जोगिंदर सिंह सोढ़ी इन खेलों के एक ही चरण में कई पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे।

अवनि लेखरा ने इससे पहले इसी पैरालंपिक में 30 अगस्त को 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। अवनि ने 21 निशानेबाजों में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में क्वालीफाई किया था। अवनि ने स्वर्ण पदक मुकाबले में  60 सीरीज के छह शॉट के बाद 621.7 का स्कोर बनाया जो शीर्ष आठ निशानेबाजों ने सर्वश्रेष्ठ था।  वहीं कांस्य पदक जीतने के बाद अवनि लेखरा ने कहा, मुझे बहुत खुशी हो रही है। इसपर विश्वास नहीं हो रहा है। पूरे भारत का बहुत सपोर्ट रहा है। पूरी भारतीय टीम, कोच और स्टाफ  की आभारी हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *