Thursday, April 25, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्रीमनोरंजन

हिंदी सिनेमा के लंकेश का निधन, मंगलवार को कान्दिवली स्थित घर पर ली अंतिम सांस

हिंदी सिनेमा के लंकेश नहीं रहे, जी हां दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी नहीं रहे। अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात मुंबई के कान्दिवली स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का दमदार रोल निभाया था। उन्होंने इस तरह से रोल प्ले किया था कि आज तक लोगों की आंखों के सामने उनकी वही छवि बनी हुई है। आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म आठ नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उनका शुरुआती करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। हिंदी के पॉपुलर शो रामायण से घर-घर पहचान बनाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था। 1991 में अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकान्ठा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे।

अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख प्रकट किया है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *