सेना की वर्दी में घूम रहे बहरूपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी भर्ती का है पूरा मामला
देहरादून प्रेमनगर में मिलिट्री इंटेलिजेंस लम्बे समय से एक बहरूपिया की तलाश में थी। बहरूपिया का नाम सुनील बताया जा रहा है जो देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास सेना का जवान बनकर घूमता था। पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस दोनों की संयुक्त टीम ने मिलकर बहरूपिये सुलीन को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की बहरूपिया ने विग कमैंडर अभिनंदन जैसे बड़ी मूछें रखी थी जिससे किसी को उसपर आशंका न हो।
आपको बता दे कि दिल्ली, जोशीमठ और देहरादून में खुद को सेना का जवान बताकर घूमने वाले इस युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी। आरोपी मूल रूप से हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। इसका काम युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देना और ठगी करना था। बहरूपिया सुनील के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई बटालियनों की टोपी के साथ विभिन्न दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के सम्बंध फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से भी जुड़े हैं।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस ने बहरूपिया आरोपी से कई घंटों तक पूछताछ की। जिसमें सुनील ने गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद टीम जौलीग्रांट इलाके में बहरूपियों के बारे में मिले जानकारी पर कार्रवाई करने में जुट गयी है।