Saturday, April 27, 2024
स्पेस साइंस

20 अप्रैल को आसमान में दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना, एक कतार में दिखाई देंगे सौर मंडल के ये चार ग्रह

आगामी 20 अप्रैल को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है। जिसे धरती से लोग बिना दूरबून के भी देख सकते हैं। इस खगोलीय घटना के तहत बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे। कुछ समय बाद इस कतार में चंद्रमा भी नजर आयेगा। इस दौरान अगर आसमान साफ हो तो बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि एक लाइन में लगे हुए नजर आएंगे। जैसे-जैसे तारीखें बढ़ेंगी, यह नजारा और भी स्पष्ट होता चला जाएगा। फिर उसमें चंद्रमा भी शामिल होगा और वह भी एक ही लाइन में नजर आएगा। 17 अप्रैल को सौर मंडल के चार प्रमुख ग्रह यानी बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि आकाश में एक कतार में नजर आना शुरू होंगे। पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में रहने वाले लोग, इस खूबसूरत खगोलीय घटना का ज्यादा अच्छे से दीदार कर सकेंगे। 20 अप्रैल तक आते-आते यह नजारा थोड़ा और स्पष्ट और सुंदर प्रतीत होने लगेगा। ग्रहों की इस लाइन में सबसे आखिरी एंट्री शनि की होगी। लेकिन, यदि आप इस प्राकृतिक ग्रह मिलन का गवाह बनना चाहते हैं तो आपको सूर्याेदय से पहले पूर्व दिशा में आसमान का अवलोकन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *