Thursday, April 25, 2024
मनोरंजनराष्ट्रीय

58 साल की उम्र में राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन, राम तेरी गंगा मैली फिल्म से बनाई थी पहचान, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड के लिए साल 2021 बुरी खबरों को लेकर आ रहा है…आपको बता दें मशहूर अभिनेता राजीव कपूर का हार्ट अटैक से 58 साल की उम्र में निधन हो गया…खबरों के मुताबिक राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे….अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया….

रणधीर कपूर ने बेहद दुखी मन से बताया , ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए…पिछले साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हुआ था जिसके बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है… राजीव 58 साल के थे उनके निधन से इंडस्ट्री में उनके दोस्त, उनके अपने और फैन्स इस खबर से बुरी तरह गम में डूब गए हैं…राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर में सबसे छोटे थे….एक साल के भीतर परिवार में के लिए ये दूसरी बुरी खबर है, जिससे घर वाले गहरे सदमे में हैं…ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर ने सोशल मीडिया में भावभीनी श्रद्धांजलि दी है….यही ऩही उन्हें याद करके उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *