देहरादून- आम आदमी पार्टी ने आज अपनी प्रदेश युवा मोर्चे की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। आज प्रदेश कार्यालय में आप के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सभी 70 विधानसभाओं के अध्यक्ष और जिला प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। साथ ही युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त कर दिये गये हैं।
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनावों में युवा वोटरों की अहम भूमिका रहने वाली है। राज्य बने हुये 20 साल हो चुके हैं और इस दौरान राज्य के युवा भी राज्य के साथ साथ युवा हो चुके हैं और वह राज्य की मूलभूत आवश्यकताओं से भली भांती अवगत हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी की विचारधारा उत्तराखण्ड के युवाओं को दूसरे दलों की अपेक्षा बेहतर लग रही है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुये उनसे मिशन 2022 में जुटने की अपील की है।
साथ ही इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने अपना एक थीम साॅन्ग भी लाॅन्च किया। आप के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने इस गाने को तैयार किया है। जिसमें आम आदमी पार्टी का उत्तराखण्ड को लेकर लिया गया संकल्प और केजरीवाल सरकार के कामकाज को फोकस किया गया है। गाने के माध्यम से बताया गया है कि आम आदमी पार्टी कैसे उत्तराखण्ड में विकास के कार्य करेगी और राज्य के लोग पार्टी पर कितना विश्वास रखते हैं। रविन्द्र आनंद ने ही इस गीत को लिखा और गाया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आज पार्टी कार्यालय में इस गीत को लाॅन्च किया। मोहनिया ने कहा कि पार्टी के उर्जावान कार्यकर्ता गानों के माध्यम से आम आदमी पार्टी के बात जन-जन तक ले जाने का काम कर रहे हैं। वहीं गाने लेखक और गायक रविन्द्र आनंद ने कहा कि इस गीत प्रेरणा उन्हें अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों से मिली है और उन्होंने पार्टी को यह गीत समर्पित किया है।