Tuesday, April 30, 2024
राष्ट्रीय

अयोध्या में उमड़ा भयानक जनसैलाब, यातायात व्यवस्था चरमराई, रास्ते किये गये बंद

अयोध्या में भीषण जनसैलाब के कारण हो रही अव्यवस्था को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही लखनऊ अयोध्या हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बाराबंकी से अयोध्या की ओर एक भी वाहन नहीं जाने दिया जा रहा है। हजारों लोग बाराबंकी से लेकर लखनऊ के बीच में फंस गए हैं।
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर शहर के बाहर चौपुला चौराहे पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत कई सीईओ व थाना प्रभारी मौजूद हैं। दोपहर 1रू00 बजे के बाद अयोध्या जाने वाली बसों पर भी रोक लगा दी गई है। हजारों लोग अब तक रोके जा चुके हैं।
हाईवे पर चप्पे चप्पे पर निगरानी की जा रही है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इस कारण बहराइच हाईवे पर दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
पुलिस हाईवे पर अनाउंस कर रही है कि कोई भी वाहन अयोध्या नहीं जाएगा। सभी पास भी अमान्य कर दिए गए हैं। कई पुलिस अधिकारी और लखनऊ की ओर से आए विशिष्ट लोगों को भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया गया। केवल एंबुलेंस और बीमार लोगों को ही जाने दिया जा रहा है।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हाईवे पर यातायात रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *