Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

लखीमपुर खीरी : प्रियंका गाँधी की गिरफ्तारी से नाराज़ कांग्रेसियों ने रखा मौन उपवास

-आकांक्षा थापा

प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी की रिहाई के लिए कांग्रेस देश भर में आवाज़ उठा रही है… दरअसल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों से मिलने जा रही थी, तभी उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया … उनकी गिरफ्तारी से कांग्रेस के कार्यकर्त्‍ता आक्रोशित हैं जिसको लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ताओं ने मौन उपवास रखा। वहीँ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, लेकिन पीड़ितों की मदद करने उनका हाल जानने के लिए कांग्रेस नेता किसानों के बीच पहुंच रही थी उनको गिरफ्तार कर सरकार ने पूर्ण रूप से तानाशाही रवैया अपनाया है, जो एक स्वतंत्र लोकतंत्र में गलत परंपरा है। कांग्रेस का कार्यकर्त्‍ता इसकी निंदा करता है। आपको बता दें, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल, ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह, बुधदेव सेमवाल, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, अमित मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, नागेंद्र सिंह, भारत भूषण कौशल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, अजय रावत, करतार नेगी, उमेद बोरा,राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *