Saturday, April 27, 2024
राष्ट्रीय

भारत के किसानो का बड़ा एलान, 27 सितंबर को रहेगा भारत बंद…

-आकांक्षा थापा

लम्बे समय से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे और विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानो ने एक बड़ा एलान किया है। जी हाँ, एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने जा रहा है, 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान भारत बंद के फैसले पर उतरे हैं।आपको बता दें तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है, और तबसे ही किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति यह है की दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं, सिर्फ दिल्ली की नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान संगठन ने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा।

जानिए कितने बजे तक रहेगा भारत बंद ….

27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भार बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी ….

जानिए क्या-क्या बंद रहेगा…..

  1. केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं।
  2. बाजार, दुकान और उद्योग – स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान।
  3. हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन।
  4. किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम।

 

साथ ही, भारत बंद के दौरान कुछ लोगों को छूट भी मिलेगी…

  1. अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और कोई भी मेडिकल सेवाएं।
  2. किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि)।
  3. स्थानीय संगठनों द्वारा दी गई और कोई भी छूट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *