Thursday, September 28, 2023
Home राष्ट्रीय भारत के किसानो का बड़ा एलान, 27 सितंबर को रहेगा भारत बंद...

भारत के किसानो का बड़ा एलान, 27 सितंबर को रहेगा भारत बंद…

-आकांक्षा थापा

लम्बे समय से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे और विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानो ने एक बड़ा एलान किया है। जी हाँ, एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने जा रहा है, 27 सितंबर को देशभर के किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान भारत बंद के फैसले पर उतरे हैं।आपको बता दें तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है, और तबसे ही किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति यह है की दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसानों ने डेरा डाल रखा है। वहीं, सिर्फ दिल्ली की नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आपको बता दें संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान संगठन ने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण होगा।

जानिए कितने बजे तक रहेगा भारत बंद ….

27 सितंबर को भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भार बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी ….

जानिए क्या-क्या बंद रहेगा…..

  1. केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं।
  2. बाजार, दुकान और उद्योग – स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान।
  3. हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन।
  4. किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रम।

 

साथ ही, भारत बंद के दौरान कुछ लोगों को छूट भी मिलेगी…

  1. अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और कोई भी मेडिकल सेवाएं।
  2. किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि)।
  3. स्थानीय संगठनों द्वारा दी गई और कोई भी छूट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पूर्व सीएम हरीश रावत ने किसे कहा ‘बुझी हुई बीड़ी’, बोले अब चारों ओर डर का माहौल है

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सीडब्ल्यूसी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने कहा कि 2024 में कांग्रेस सत्ता में आई तो महिला...

विश्व पर्यटन दिवस पर सरकार का सैलानियों को बड़ा झटका, उत्तराखंड में महंगा हो गया सैर-सपाटा और पर्यटन

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज उत्तराखंड सरकार ने सैलानियों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। पर्यटन और सैर सपाटे के शौकीनों...

उत्तराखंड में विकराल हुआ डेंगू, लगातार बढ़ रहे मरीज, इन शहरों में हालात सबसे ज्यादा खराब

मौसम में बदलाव से सुबह-शाम हल्की ठंडक होने लगी है, लेकिन डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता कम नहीं हो रही...

खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ एनआईए की कार्यवाई, उत्तराखंड में दो जगह एनआईए ने मारा छापा, कई राज्यों में कार्रवाई जारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खलिस्तानी-आतंकियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में छापे मारे हैं। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने दिल्ली एनसीआर,...

10 अक्टूबर से थम जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज के पहिए, कल से होने वाली हड़ताल फिलहाल वापस हुई

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी अब 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान राज्य में समस्त रोडवेज बसों का संचालन...

भारतीय वॉलीबॉल टीम की जीत पर क्यों ट्रोल हुये उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार

एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबॉल टीम के क्वाटर फाइनल में पहुंचने पर उत्तराखड के डीजीपी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी थी और...

आ रही है कोरोना वायरस से भी भयावह महामारी, डब्ल्यूएचओ ने डिसीज एक्स का दिया नाम

कोरोना के महा प्रकोप से अभी दुनिया उबर ही पाई थी कि एक और महामारी दस्तक देने जा रही है। जी हां ये महामारी...

लंदन पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज और कल निवेशकों के साथ कई बैठकें और रोड शो

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये सीएम पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गये हैं। लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत...

अक्टूबर में उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस साइंस कांग्रेस में करेंगे शिरकत

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में सात आठ अक्टूबर को किया जाएगा।...

निवेश के लिये सरकार की लंबी उड़ान, आज लंदन रवाना होंगे सीएम धामी

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम...