Thursday, March 12, 2026
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की राजनीति में वापसी, भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का सक्रिय राजनीति में वापसी करना कांग्रेस को नहीं भा रहा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना अखर रहा है। गोदियाल ने राजनीतिक शुचिता का हवाला देते हुये कहा है कि बेबी रानी मौर्य को एक संवैधानिक पद पर रहने के बाद कोई राजनीतिक पद ग्रहण नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके राज्यपाल रहते हुये भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुये तो बीजेपी ने उनका मुहं बंद रखने के लिये उनकी विदाई कर दी और उन्हें पार्टी में उपाध्यक्ष का पद भी दे दिया है..

आपको बता दें कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने बीती आठ सितंबर को इस्तीफा दिया था। वह तीन साल तक राज्यपाल के पद पर रहीं। आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के पीछे उनके सक्रिय राजनीति में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *