Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

दिल्ली दौरे पर निकले मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्रियों से होगी मुलाकात

– आकांक्षा थापा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार रात्रि दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए। अपने इस दिल्ली दौरे में वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस भेंट के दौरान वह अन्य राज्यों में भी कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बारे में केंद्र से हस्तक्षेप का आग्रह कर सकते हैं। आपको बता दें की बीते रविवार को ही दिल्ली से लौटे थे.. मुख्यमंत्री धामी का हफ्तेभर के भीतर यह दूसरा दिल्ली दौरा है।

वहीं, सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह संघ पदाधिकारियों से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विभिन्न प्राधिकरणों, निगमों में दायित्व वितरण, आगामी विधानसभा चुनाव समेत अन्य मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।

वह बुधवार रात्रि लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचे। पूर्व में उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की थी। आपको बता दें मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का गुरुवार को रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पिछले दौरे में इन मंत्रियों का समय नहीं मिल पाया था। अब जबकि समय मिला है तो मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे हैं। वह उपराष्ट्रपति से भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।
इस बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *