Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ई कलेक्ट्रेट प्रणाली की शुरुआत की , तय समय में होगा मामले का निस्तारण 

मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ई कलेक्ट्रेट प्रणाली की शुरुआत कर दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग के अनुसार तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग जरूरी है। ई कलेक्ट्रेट प्रणाली से लोगों को सुविधा तो होगी ही साथ ही समय की  बचत भी होगी और अनावश्यक कार्यालयों की भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। ई ऑफिस प्रणाली से कार्यों में और पारदर्शिता आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य विभागों में भी ई ऑफिस प्रणाली शुरू करने के लिए प्रयास किए जाए। उन्होंने निर्धारित समयावधि से एक सप्ताह पूर्व ही ई कलैक्ट्रेट प्रणाली का शुभारंभ करवाने पर जिला प्रशासन को बधाई दी।

                                           

देहरादून  के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी बताया कि ई कलेक्ट्रेट प्रणाली का की योजना स्मार्ट सिटी देहरादून, आईटीडीए एवं एनआईसी के सहयोग से तैयार की गयी है। आम जनता के लिए कलैक्ट्रेट के सभी सेक्शन को इस सिस्टम से जोड़े गए हैं। अब कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों में इस प्रणाली के माध्यम से ही काम किए जाएंगे। राजस्व विभाग के फील्ड कर्मी भी इसी प्रणाली से कार्य करेंगे।

अधिकारीयों का मानना है की इस नए बदलाव के बाद जहाँ काम में पारदर्शिता आएगी वही निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने की जवाबदेही भी तय रहेगी। योजना के अगले चरण के बारे में देहरादून के  जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि ई ऑफिस प्रणाली के दूसरे चरण में तहसील एवं विकासखंड में कार्य किए जाएंगे। अब देखना होगा कि लोगों को इस नयी व्यवस्था से कितना फायदा होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *