पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सांसद आदर्श ग्राम योजना की रिपोर्ट ने चौकाने वाले खुलासे किये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पंद्रह अगस्त दो हज़ार चौदह को लालकिले से सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा की तो देश भर के ग्रामीदों में नयी उम्मीद जगी कि शायद अब उनके गाँव जो विकास और सुविधाओं से कोसों दूर है उनके दिन बहुरेंगे …. इस योजना के तहत प्रत्येक सांसद को गांवों को गोद लेकर इसे आदर्श ग्राम के तौर पर विकसित करना था…. लिहाज़ा बड़े ज़ोर शोर से पार्टी सांसदों और तमाम संसद सदस्यों ने योजना की शुरुआत 11 अक्टूबर 2014 को की थी ….. लेकिन आज दो हज़ार बीस के मिड में सांसद आदर्श ग्राम योजना के प्रभाव का आकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने योजना और सांसदों की पोल खोल कर रख दी है…




