Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

कांग्रेस उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस का मिला प्रभार

कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगातार लगी हुई है.. इसी क्रम में लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ रही है..ऐसे में कांग्रेस पार्टी में युवा नेतृत्व के लिए लोकप्रिय कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है…

 

इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा को एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस का प्रभार दिया गया है…प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व का प्रभारी बनाए जाने पर जय भारत टीवी के मैनेजिंग एडिटर नितिन गुप्ता और उत्तराधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा हिमांशु भूषण जोशी ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी…

आपको बता दें की कांग्रेस के कर्मठ और युवाओं में बेहद लोकप्रिय कांग्रेस उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे है…आनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार राजनीतिक दलों अपनी ताल ठोक रहे हैं…प्रदेश सरकार जहां लगातार अपने विकास कार्यों की बात कर जनता के बीच जा रही है तो वही आप पार्टी भी लगातार अपने दिल्ली मॉडल की बात कर अपनी राजनीतिक ज़मीन तैयार कर रही है…ऐसे में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी लगातार काम कर रही है…ऐसे में प्रदेश कांग्रेस भी लगातार जनता के मुददों पर आवाज़ उठा रही है…देश की राजधानी दिल्ली में किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है किसानों के समर्थन में देहरादून में भी प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन किया…किसान बिल को काला कानून बताते हुए प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन कूच किया था…जिसमें कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया था…

किसानों के समर्थन में राजभवन कूच में भी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आयेंद्र शर्मा के नेतृत्व में  हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए थे….आयेंद्र शर्मा वो चेहरा है जो लगातार कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं…जिसकी वजह से उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी गई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *