Monday, April 29, 2024
अल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडउधम सिंह नगरकोविड 19चमोलीचम्पावतटिहरी गढ़वालदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ी गढ़वालबागेश्वरराजनीतिराज्यराष्ट्रीयरुद्रप्रयागहरिद्वार

मुख्यमंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, राष्ट्र सबसे पहले – त्रिवेंद्र सिंह रावत 

भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने रानीपोखरी, माजरीग्रांट और  बालावाला मंडल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 
रानीपोखरी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की कार्यपद्धति का हिस्सा रहा है। पार्टी अपने राजनैतिक चरित्र को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में यही अनुशासन सिखाया जाता है।


मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री ने जो प्रयास किए, उसकी दुनिया ने सराहना की। कोविड के शुरुआती दौर में उन्होंने जान है तो जहान है के मंत्र के साथ लाकडाउन किया। उसके बाद जान भी है और जहान भी के मंत्र के साथ पूरी सतर्कता के साथ आर्थिक गतिविधियां दुबारा शुरू की। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया।
     

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में देश कोविड पर तेजी से नियंत्रण पा रहा है। प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को देशवासियों ने आत्मसात किया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए इस दिशा में हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा। आज भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस की शुरुआत की। सीएम डेस्बोर्ड के माध्यम से जन शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है। पुलिस के लिए 03 करोड़ रुपए की थाना निधि दी। राज्य में शुरुआती 17 सालों में 40 हजार करोड़ का निवेश हुआ। इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान राज्य में 01 लाख 25 हजार करोड़ के एमओयू हुए। पिछले 3 सालों में 25 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

स्थानीय स्तर पर लोगो को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सीएम स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। इसमें 150 तरह के कार्य किए जा सकते हैं। राज्य में सौर स्वरोजगार योजना, पिरुल नीति, ग्रोथ सेंटर लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। अब देखना होगा कि आगामी विधान सभा चुनाव में इस तरह की पाठशाला का कितना फायदा पार्टी को मिलता है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *