Monday, April 29, 2024
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या, लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान हमलावर ने मारी गोली

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे कोर्ट परसिर में हड़कंप मच गया। बता दें कि हत्यारा वकील बनकर आया था। जिसका नाम विजय यादव है। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा ने साल 1995 से संगीन घटनाओं को अंजाम दिया है। संजीव जीवा अंतर राज्य गैंग का लीडर था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोलकाता के एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगने से लेकर पूर्वांचल के विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी उसका नाम आ चुका है। जीवा माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी का बेहद करीबी माना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *