Sunday, May 19, 2024
राष्ट्रीय

उमरिया में सड़क पर अज्ञात शख्स की लाश मिलने से मची अफरा-तफरी, पहचान जुटाने में लगी पुलिस

उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम ओदरी में अज्ञात व्यक्ति की लाश सड़क पर पड़ी हुई मिली, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अज्ञात शख्स की जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना गुरूवार सुबह की बताई जा रही है। जहां सुबह मुख्य मार्ग में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी। पुलिस मृतक की पहचान जुटाने में लगी हुई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है, जिससे मृतक के बारे में कुछ जानकारी पता लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *