Tuesday, April 30, 2024
उत्तराखंडमौसमराज्य

पहाड़ों से ज्यादा सर्द हुआ मैदान, रात्रि के लिए मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रदेश में पहाड़ों के मुकाबले मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों में रात के वक्त कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बीते करीब डेढ़ माह से वर्षा नहीं हुई है, जिससे वातावरण में नमी बेहद कम है और कई दिनों से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था। हालांकि, अब पारा तेजी से लुढ़कने लगा है, जिससे कंपकंपी बढ़ गई है। खासकर मैदानों में ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों में पहाड़ के मुकाबले रातें ज्यादा शर्द हो गयी हैं। मुक्तेश्वर, मसूरी, लैंसडाउन, टिहरी के मुकाबले दून, पंतनगर, बाजपुर आदि मैदानी क्षेत्रों में रात के समय ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मसूरी का न्यूनतम तापमान 9.4 और मुक्तेश्वर में 6.7 तापमान दर्ज किया गया। राजधानी दून में दिन का तापमान जहां 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया। मैदानी इलाकों में रात के वक्त कड़ाके की ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा परेशान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *