Saturday, May 4, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

दीपिका की भगवा बिकनी पर बवाल, फिल्म को बैन करेगी मध्य प्रदेश सरकार

शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म पठान रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। अभी फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है और अभी से फिल्म को बैन करने की मांग उठने लगी है। विवाद है दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर। विवाद है गाने के बोल को लेकर और विवाद है शाहरूख के खान होने पर। दरअसल
शाहरुख खान की नई फिल्म पठान के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। फिल्म का ये गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। 2 दिन में ही इस गाने को 34 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, लेकिन ये गाना अब विवादों में घिर गया है। गाने के बोल हैं बेशरम रंग और लोगों की आपत्ति है कि बेहद फुहड़ अंदाज में दीपिका पादुकोण ने जो बिकनी पहनी है उसका रंग भगवा है। यहीं से पूरा विवाद उठा है। यूजर्स का आरोप है कि बेशरम रंग बोलकर दीपिका भगवा रंग की बिकनी पहनकर शाहरूख खान से ईश्क लड़ा रही हैं। जो सरासर सनातक धर्म की संस्कृति से खिलवाड़ है। दीपिका पादुकोण की भगवे रंग की बिकनी पर विवाद तो है ही साथ ही गाने में शाहरुख खान की हरी रंग की शर्ट पर भी बवाल हो रहा है। अब विरोध बढ़ता जा रहा है यहां तक कि इस विवाद में अब राजनीति भी घूस आई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने पर आपत्ति जताते हुये फिल्म मेकर्स को चेतावनी दी है कि अगर गाने के विवादित हिस्सों को नहीं हटाया गया तो फिल्म को मध्य प्रदेश में बैन कर दिया जाएगा।
फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को बनाने में 250 करोड़ रुपए का बजट लगा है। इस फिल्म में कई और बड़े दिग्गज कलाकार नजर आएंगे जिसमें दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार हैं। लेकिन इस विवाद के बाद सोशल मीडियो में बायकॉट पठान की मुहीम शुरू हो गई है ऐसे माना जा रहा है कि कहीं आमीर खान की लाल सिंह चढ्ढा जैस हश्र पठान का भी न हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *