Monday, April 29, 2024
आर्थिक जगतराज्यराष्ट्रीय

नहीं रहा देश का पहला वोटर, श्याम शरण नेगी का 106 साल में निधन

नहीं रहा भारत का पहला वोटर, 106 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, जाने से पहले हिमाचल विधानसभा के लिये कर गये हैं वोट, भारत के पहले वोटर रहे श्याम सरन नेगी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी 106 वर्षीय वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी ने शनिवार तड़के दुनिया को अलविदा कह दिया है।

आजादी के बाद भारत में 1951-52 में जब पहले आम चुनाव हुए थे तो श्याम सरन नेगी ने ही उसमें सबसे पहले मतदान किया था। आपको बता दें कि किन्नौर के श्याम सरन नेगी ने 1951 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में सबसे पहले वोट डाला था, इसलिए उन्हें देश का सबसे पुराना और सबसे पहला मतदाता माना जाता है। इसके बाद से आज तक नेगी हर चुनाव में बूथ पर जाकर अपना वोट डालते आए थे। श्याम शरण नेगी का जन्म 1917 को किन्नौर जिले के कल्पा गांव में हुआ था। 104 साल के श्याम शरण अपने पुश्तैनी गांव में ही रहते थे। 1940 से 1946 तक उन्होंने वन विभाग में गार्ड की नौकरी की। उसके बाद शिक्षा विभाग में चले गए और कल्पा लोअर मिडिल स्कूल में अध्यापक बने। जब देश में 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ तो किन्नौर में भारी हिमपात के चलते 6 महीने पहले अक्टूबर 1951 में ही चुनाव हो गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके नेगी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने श्याम सरन नेगी की सराहना की और उन्हें देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने लिखा कि नेगी का वोट डालने के प्रति उत्साह हमारे युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करता है। कुछ ही दिनों बाद हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिये वोटिंग होने है लेकिन इस बार देश का पहला वोटर बूथ तक नहीं पहुंच पाएगा। मगर श्याम सरन नेगी इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले अपना फर्ज निभाकर गये हैं। जी हां वो हिमाचल चुनाव के लिये अपना मतदान करके गये हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नेगी ने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने की इच्छा जताई थी, लेकिन तबियत खराब होने के कारण उनका घर पर ही पोस्टल बैलट पेपर से मतदान करवा दिया गया था। आज पुलिस बैंड और पूरे राजकीय सम्मान के साथ नेगी की अंत्येष्टि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *